Let’s travel together.

भिलाई में हादसा: पुल से शिवनाथ नदी में गिरा युवक, SDFR की टीम ने बचाई जान

0 102

भिलाई। दुर्ग के पीपरछेड़ी के पास एक युवक पुल से शिवनाथ नदी में गिर गया। सूचना पुुलिस तक पहुंची। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया। एसडीआरएफ की टीम युवक को सलामत नदी से बाहर निकाल लिया। नदी से बाहर आने के काफी देर तक युवक बदहवाश हालत में रहा। सामान्य होने पर पुलिस ने युवक को घर रवाना किया।

पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम दुर्ग के सूचना के अनुसार पुलगांव थाना क्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी में बने पुल से युवक गिर गया है, और वह जिंदा है। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंची। कड़ी मशक्कत के साथ युवक को जिंदा बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

युवक का नाम नीरज पाल पिता लक्ष्मण पाल निवासी गोपाल नगर रायपुर बताया गया है। युवक यहां कैसे आया तथा पुल से कैसे गिरा पुलिस इसको लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक घबराया हुआ है। सामान्य होने पर पूछताछ की जाएगी। युवक को बचाने में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, टीम प्रभारी धनीराम यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर खरे, दिलीप, मोहन, अशोक, भानू प्रताप, हबीब खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811