Let’s travel together.
nagar parisad bareli

संतोषी दुर्गा को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा का निमंत्रण, अस्‍पताल में करती हैं पोस्‍टमार्टम, न्‍योता मिलने पर जताई खुशी

0 33

कांकेर/अंतागढ़। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे वहां तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर के प्रतिष्ठित लोगों को न्योता दिया जा रहा है। इस बीच छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले की संतोषी दुर्गा को भी अयोध्या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। संतोषी दुर्गा के लिए अयोध्‍या से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिलना एक सपने का सच होने जैसा है।

कांकेर जिले के ब्लाक नरहरपुर में रहने वाली संतोषी दुर्गा के जीवन की कहानी भी किसी हिंदी फिल्म की कहानी जैसी ही है। संतोषी के पिता रतन सिंह सिंदूर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो कभी नरहरपुर सामुदायिक केंद्र में पोस्टमार्टम का काम किया करते थे, लेकिन हमेशा उनके द्वारा शराब पीना परिवार की आर्थिक हालत और उनकी सेहत पर असर डाल रहा था।

संतोषी ने उन्हें कई बार शराब का सेवन नहीं करने की बात कही, लेकिन संतोषी के पिता का यही जवाब होता की पोस्टमार्टम जैसे कार्य को बिना शराब पिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में संतोषी ने अपने पिता के सामने शर्त रखी की वो बिना शराब पिए पोस्टमार्टम करके दिखाएगी। वर्ष 2008 का वो समय है, संतोषी तब से आज तक करीब 600 लोगों का पोस्टमार्टम कर चुकी है।

संतोषी ने बताया कि अयोध्या के लिए पहले निमंत्रण के लिए रायपुर से फोन फिर उन्हे पोस्ट के जरिए निमंत्रण कार्ड भी मिला। संतोषी बेहद खुश है, पर उन्हें इस बात का दर्द भी है कि उनके पिता सालों से पोस्टमार्टम जैसे कार्य जो हर किसी के लिए संभव नहीं है वो किया। अब वो इस कार्य को कर रही है।
बावजूद इसके उन्हे शासन द्वारा नियमित नहीं किया गया। संतोषी ने बताया कि वो दैनिक वेतन के आधार पर कलेक्टर दर से स्वीपर का कार्य करती है और अयोध्या में जाकर पूरे नरहरपुर की खुशहाली के साथ अपने नियमितीकरण की अर्जी प्रभु श्रीराम के सामने लगाएंगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811