Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अयोध्याः ‘हर घर में चुटकी भर राशन’ से अद्भुत सेवा, राम मंदिर के कारीगरों को मिलेगा भरपेट भोजन

0 19

श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण जब तक चलेगा, इस काम में जुटे लोगों को नि:शुल्क पेट भर भोजन मिलता रहेगा। बाबा जय गुरुदेव का जत्था अपने आध्यात्मिक गुरू उमाकांत जी महाराज की प्रेरणा से इस काम को अंजाम दे रहा है। जब सभी लोग श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए कुछ न कुछ समर्पित कर रहे थे तब उमाकांत जी महाराज ने संकल्प लिया था जब तक मंदिर का निर्माण चलेगा तब तक बाबा जय गुरुदेव का जत्था सभी को भोजन जलपान कराएगा।

सुरक्षा में लगे वर्दीधारियों और अयोध्या धाम के भिखारियों को भी दिया जाता है भोजन  
मंदिर निर्माण में लगे श्रमिकों और कार्यशाला में पत्थर तराशने वालों को प्रारम्भ से ही भोजन इसी जत्थे के द्वारा पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा दोनों समय जलपान की भी व्यवस्था है। इसके साथ ही सुरक्षा में लगे वर्दीधारियों और अयोध्या धाम के भिखारियों को भी भोजन दिया जाता है। बड़े वाहन के अलावा साईिकल पर डिब्बे रखकर खाना, चाय-कॉफी आदि पहुंचाई जाती है। चौराहे-चौराहे मिलते, पुलिस वालों को भी सेवा दी जाती है।

बाबा जय गुरुदेव का जत्था हर घर में चुटकी भर राशन योजना से होता है। साथ ही लोग दक्षिणा भी देते है। बाबा जय गुरुदेव से जुड़े परिवारों में दोनों समय भोजन पकाने से पहले चुटकी-चुटकी भर राशन, आटा, दाल, चावल आदि अलग-अलग पात्र में इकट्ठा किया जाता है। साथ ही तेल, ईंधन आदि जुटाने में साथ में मिलने वाली दक्षिणा काम में आती है।

भोजनालय में केवल उन्हीं की सेवा लगाई जाती है जो नामधारी हैं और सभी व्यसन से मुक्त हैं। इस समय बाबा जय गुरुदेव के इस जत्थे का भोजनालय कारसेवकपुरम में चल रहा है। यही से मंदिर निर्माण श्रमिकों और न्यास कार्यशाला में कार्य करने वालों को भोजन, जलपान आदि की आपूर्ति की जाती है। व्यवस्था में 45 लोग लगे हैं। इस समय सेवा में लगी टीम में जगदीश पटेल, पातीराम, आयुष अग्निहोत्री, शोभा राम, जग्गू राम आर्य आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811