Let’s travel together.

शाजापुर में पथराव मामले में दो दर्जन के खिलाफ FIR, 8 आरोपित गिरफ्तार, सांसद बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

0 84

शाजापुर। शाजापुर में सोमवार शाम निकली यात्रा पर पथराव को लेकर पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाम को हिंदू संगठन के सदस्य शाम को फेरी निकालकर अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पीले अक्षत बांट रहे थे। इस दौरान वे श्री राम धुन भी गा रहे थे, इसी दौरान उन पर पथराव हो गया।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से युवा शाम को यात्रा निकाल रहे थे। अचानक से एक घर से एक व्यक्ति घर से बाहर निकलकर आया। जिसका नाम रहीम पटेल था, आकर वो नारेबाजी करने लगा। वो यात्रा निकाल रहे युवाओं का विरोध कर पथराव करने लगा। उसके साथी नियोजित तरीके से छिपकर बैठे थे अचानक से बाहर निकलकर पथराव करने लगे।

सांसद ने कहा कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया काम है। ये शाजापुर की शांति को भंग करना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सख्ती से कार्रवाई चल रही है और 8 लोगों को पकड़ा गया है। रहीम पटेल की लगातार तलाश की जा रही है।

अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है। सांसद सोलंकी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ऐसे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगी। सांसद ने कहा कि कठोर कार्रवाई की जाएगी, शाजापुर में शांति स्थापित करने के लिए मकान तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

डीआईजी अनिल कुशवाहा ने कहा कि शाजापुर में माहौल शांतपूर्ण है, सभी जगहों पर पुलिस तैनात है। तीन मोहल्लों में धारा 144 लगाकर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को से यह कहा जा रहा है कि अनावश्यक रूप से भीड़ ना लगाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |     नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर 23 नवंबर को ग्राम मिंडा में होगा कृषक संवाद कार्यक्रम     |     भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को रायसेन में जुटेंगे कर्मचारी और श्रमिक     |     भोपाल में आचार्य संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न     |      सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811