Let’s travel together.

देर रात दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, एक्सीडेंट इतना भयंकर कि गाड़ी में फंसे रह गए दोनों

0 82

दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। देर रात सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास पुलिस की गाड़ी को एक कैंटर वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कैंटर की टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों इंस्पेक्टर गाड़ी में ही फंसे रह गए थे। यह हादसा सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मौके पर पहुंचे  लोग  दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों इंस्पेक्टर की पहचान  इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक में स्पेशल स्टाफ में तैनात थे, जबकि इंस्पेक्टर रणवीर यहां आदर्श नगर थाने में तैनात ATO के पद पर तैनात थे।

इससे पहले रविवार रात को गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भी सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. वहां कनावनी पुलिया के पास दुर्घटना में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी. ये दोनों पुलिसकर्मी निखिल चौधरी नाम के एक बिल्डर की सुरक्षा में तैनात थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811