Let’s travel together.

बाघ की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार, मंडला में कर रहा था बेचने की कोशिश

0 55

मंडला। बिछिया थाना अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को बाघ की खाल सहित गिरफ्तार किया है। मंडला जिले में वन्य प्राणी तस्करी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा मंडला जिले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को कार्रवाई करने करने के निर्देश जारी किए हैं।

बिछिया थाना में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बाघ की खाल लिए हुए हैं और उसे मेढा ताल में बेचने की फिराक में है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धनपाल बिसेन द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को सूचना से अवगत करवाया गया। सूचना के आधार पर एसडीओपी बिछिया के निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी बिछिया के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घेराबंदी की गई और बताए गए हुलिए के व्यक्ति को कुछ देर इंतजार करने के बाद पकड़ा गया।

संदिग्ध व्यिक्त की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राष्ट्रीय पशु वन्य प्राणी बाघ की खाल बरामद की गई। आरोपित का नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम फूलचंद पिता सहारू बट्टी, जाति गोंडख् उम्र 60 वर्ष, निवासी बाकल थाना उगली, जिला सिवनी बताया। उक्त आरोपित से राष्ट्रीय पशु वन्य प्राणी बाघ की खाल बरामद की गई और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के पंजीबद्ध किया गया और आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811