– स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में होगी प्रतियोगिता
– जय हिंद फुटबॉल समिति द्वारा आयोजन
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में जय हिंद फुटबॉल समिति द्वारा 11 जनवरी से 14 जनवरी तक स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मृति अंर्तराज्यीय इंटरसिटी का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जय हिंद फुटबॉल समिति के अध्यक्ष हरिप्रकाश दुबे और कोच व सचिव मुकेश वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष की भांति शिवपुरी के पोलो ग्राउंड मैदान पर इस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फुटबॉल प्रतियोगिता आमंत्रण आधारित है जिसमें 11 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में कई नामी टीमें भाग लेंगी। समिति के सदस्य और पदाधिकारियों ने फुटबाल प्रेमियों से आग्रह किया है कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व मैच देखने के लिए अवश्य आएं। समिति के अध्यक्ष हरिप्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष विनोद पुरी गोस्वामी, कोच व सचिव मुकेश वशिष्ठ, सहसचिव राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार गुप्ता, संरक्षक बृजेश जैन, विनोद सोनी, अनिल गुप्ता, अभिषेक शर्मा ,रवि गुप्ता, मोनू सिंघल,रमेश ओझा, भारत ओझा और जय हिंद फुटबॉल समिति के अन्य सदस्यगण शामिल है।