Let’s travel together.

KGF स्टार यश के जन्मदिन पर बैनर लगाते समय बड़ा हादसा, करंट लगने से तीन की मौत

0 52

गडग : कर्नाटक के गडग जिले के एक गांव में सोमवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी तस्वीर वाला बैनर लगाते समय तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिजली के खंभे पर बैनर बांधते समय नवीन गाजी (19), हनुमंता (21) और मुरली नदाविनमणि (20) बिजली के तार के संपर्क में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक यश के प्रशंसक थे और वे जिले के लक्ष्मेश्वर तालुक में अपने गांव सोरांगी में अभिनेता का जन्मदिन मना रहे थे। अभिनेता का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |     सृजन कार्यक्रम का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811