Let’s travel together.

श्रीरामलला के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से अयोध्या भेजेगी मप्र सरकार

0 78

भोपाल। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश सरकार फ्लाइट से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी। फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा और लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन कर भेजा जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रदेश में वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई। ट्रेन के माध्यम से अब तक आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पहले मई 2023 में सरकार ने विमान से यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने की शुरुआत की।

अब तक प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर की यात्रा कराई जा चुकी है। अब निर्णय लिया गया है कि एक फरवरी से अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए विमान से यात्रियों को भेजा जाएगा। इसके लिए धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। विमान सेवा का संचालन करने वाली संस्थाओं से पूर्व में ही अनुबंध किए जा चुके हैं।

विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजोरा ने बताया कि एक फरवरी से मार्च तक यात्रियों को अयोध्या भेजा जाएगा। इसके लिए तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्रियों का चयन अलग-अलग जिलों से किया जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जो प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से यात्रियों को लेकर अयोध्या जाएंगी।

मध्‍य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत यात्री अयोध्या भेजने के लिए ट्रेन मांगी थीं लेकिन भारत सरकार द्वारा ट्रेनों का संचालन करने के लिए अलग से ट्रेन उपलब्ध कराने से इंकार कर दिया गया।

उधर, प्रदेश के प्रत्येक गांव में 15 जनवरी से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। विभाग ने इसकी तैयारी के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए हैं। 22 जनवरी से पहले चित्रकूट में मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक भी हो सकती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

“ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |     रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण की धीमी गति से बढ़ी परेशानी, धूल और हादसों से लोग त्रस्त     |     पुलिस की बसों पर बड़ी कार्रवाई: ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर वसूला जुर्माना     |     सांप्रदायिक सौहार्द: मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद कमेटी ने किया प्रशासनिक अमले का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811