Let’s travel together.

चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर बन रहा सुकर्मा योग

0 158

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यूं तो हर साल कुल चार नवरात्रि आते हैं, लेकिन चैत्र व शारदीय नवरात्रि खास होते हैं। चैत्र नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां जगदंबे को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि में घटस्थापना की जाती है। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। नवमी से ठीक एक दिन पहले दुर्गा अष्टमी मनाते हैं। नवरात्रि में भक्तों के बीच राम नवमी व दुर्गा अष्टमी की तिथि को लेकर असमंजस रहता है, ऐसे में जानिए यहां पर जानें सही तिथि-

दुर्गा अष्टमी पर बन रहा ये शुभ योग-

हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 अप्रैल 2022 को देर रात 01 बजकर 23 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। वहीं, 9 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 25 मिनट के बाद सुकर्मा योग लग जाएगा। सुकर्मा योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ योगों में गिना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सुकर्मा योग में किसी नौकरी को ज्वॉइन करना व मांगलिक कार्य करना बेहद उत्तम रहता है।
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि राहु ग्रह देवी महागौरी द्वारा शासित है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811