Let’s travel together.

UP में और बढ़ने वाली है ठंड, घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर इलाकों में अलर्ट जारी…बूंदाबांदी के भी आसार

0 108

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। फिलहाल सर्दी से कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग मुताबिक, आज प्रदेश भर में कोल्ड डे रहने के आसार हैं। ऐसे में मौसम केंद्र की ओर से प्रदेश को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है। जिसके मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश सबसे ठंडा रहने वाला है। विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आगामी सात जनवरी तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार जताया है।

इन इलाकों में है कोहरे का येलो अलर्ट
गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मौसम विभाग ने कुहरा होने की संभावना जताई गई है।

यहां चलेगी शीतलहर
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में शीत दिन होने की संभावना है।

ये जिले रहे सबसे ठंडे
पिछले 24 घंटे के दौरान अलीगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि आगरा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811