Let’s travel together.

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया

0 130

पीएम मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दक्षिण दौरे पर तिरुचिरापल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कुल 20,140 करोड़ रुपए की लागत वाली पूरी हो चुकी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और नई परियोजनाओं की नींव रखी। इस दौरान सीएम स्टालिन, राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

‘आज हवाई अड्डे रोजगार का केंद्र बने हैं’
टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हवाई अड्डे न केवल यात्रा का माध्यम बनें, बल्कि हवाई अड्डे विकास का केंद्र बनें। आज हवाई अड्डे रोजगार का केंद्र बने हैं।

इस क्षेत्र में पीएम के नेतृत्व में पिछले 9.5 वर्षों में जो एक बदलाव हुआ है, वह यह है कि उन्होंने इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए नागरिक उड्डयन का लोकतंत्रीकरण किया है। हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में यात्रा कर रहा है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811