Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल बुधवार 27 दिसंबर 2023

0 73

मेष राशि -किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को किसी अधीनस्थ से शुभ समाचार मिलेगा. कला एवं अभिनय की दुनिया में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को अपने बॉस से सराहना एवं प्रोत्साहन मिलेगा. खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा. राजनीति में अपने सहयोगियों से समर्थन मिलेगा. कोई राज्य स्तरीय पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा . कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद से बचें. अन्यथा झगड़ा हो सकता है.

वृष राशि – व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. किसी सरकारी योजना की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. जिससे समाज में आपकी मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में पदोन्नति की योग बनेंगे. नौकरी में नौकर वाहन आदि का सुख बढ़ेगा. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा . राजनीति में उच्च पद मिलने की संभावना है. कार्य क्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन में एवं निर्णय की सराहना होगी. शासन सत्ता में बैठे लोगों को विशेष लाभ होगा.

मिथुन राशि –वाहन यकायक मार्ग में खराब हो सकता है. परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण भारी तनाव एवं झगड़ा हो सकता है. कार्य क्षेत्र में बॉस से अकारण वाद विवाद हो सकता है. व्यापार में व्यर्थकीभागदौड़ अधिक रहेगी. राजनीति में आपके विरोधी बड़े षड्यंत्र रच सकते हैं. शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं. अन्यथा दुर्घटना हो सकती है.

कर्क राशि – अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग बन सकते हैं. व्यापार में गुप्त शत्रुओं द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती है. व्यर्थ के झगड़े में भाग ना ले. समाज में मान सम्मान मिलेगा. राजनीति में विरोधी परास्त होंगे. सामाजिक धार्मिक कार्य में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए विद्या अध्ययन की बाधा दूर होगी. अपने मन को इधर-उधर ना भटकने दे.

सिंह राशि –कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर रखें. समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. जीवन साथी को नौकरी अथवा रोजगार मिलने का शुभ समाचार मिलेगा. राजनीति में आपका पद एवं पद बढ़ेगा. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का शुभ समाचार प्राप्त होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों की उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. गीत संगीत नृत्य कला आदि के कार्य में लगे लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी.

कन्या राशि – भवन निर्माण की शुरुआत कर सकते हैं. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा. विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी. कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनेगा. राजनीति में कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है. व्यापार में पिता से विशेष सहयोग मिलेगा. विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को शोध कार्य में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. आपके कार्य एवं व्यवहार से प्रभावित होकर लोग आपसे मित्रता करने के लिए लालायित रहेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न सौंपे उस कार्य को आप स्वयं करें.

तुला राशि –अपने पराक्रम से नया कुछ कर दिखाएंगे. परंतु प्रारंभ में संघर्ष कुछ अधिक करना पड़ेगा. धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा. मित्रों के साथ सहयोग बढ़ेगा. अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा. व्यापारिक क्षेत्र में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. योजना बद्ध रूप से कार्य करें. लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे. विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन अधिक लगेगा. नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि –व्यापार में लाभ और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. व्यापार में आय अच्छी होगी. भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय के संबंध में सावधानी अवश्य रखें. इस संबंध में शीघ्रता से कोई निर्णय ना लें. व्यापार में अधीरता से बचें और धैर्य को बरकरार रखें. पड़ोसियों से तालमेल बनाए रखें. धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बनाएं. सत्ता पक्ष आदि से भय हो सकता है. माता-पिता के साथ मतभेद आदि होने के योग है. संतान पक्ष के साथ तालमेल बना रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरते. आपके शत्रु गुप्त रूप से षड्यंत्र आदि रच सकते हैं.

धनु राशि- झगड़े, वाद विवाद आदि से बचें अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब होने से मन खिन्न रहेगा. व्यापार में यकायक धन लाभ हो सकता है. कार्य क्षेत्र में कोई विरोधी षड्यंत्र रचकर उसमें आपको फंसा सकता है. किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास न करें. अन्यथा धोखा हो सकता है. राजनीति में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. कार्य क्षेत्र में कोई विपरीत लिंग साथी तनाव एवं परेशानी का सबब बन सकता है. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बनेंगे. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यात्रा में विशेष सावधानी एवं सजगताअपेक्षित है. दूर देश से किसी प्रियजन का चिंता जनक समाचार मिल सकता है.

मकर राशि –धन संबंधी समस्या का समाधान होगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ धन लाभ होगा. राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी मुकदमे का फैसला आपके हित में आ सकता है. रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. वाहन, भूमि, भवन के क्रय विक्रय से धन लाभ होगा. राजनीति में जनमानस का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. घर में भोग विलास की वस्तुओं को लाने की योजना सफल होगी. पिता से आर्थिक मदद मिलने से कार्य क्षेत्र में नए विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी.

कुंभ राशि –महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. राजनीति पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. गुप्त विधाओं में अभिरुचि रहेगी. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा. कार्य क्षेत्र में लगे लोगों से सहयोग एवं सम्मान मिलेगा. गृहस्थ जीवन में आपसी सूझबूझ से आई समस्या का समाधान होगा. सामाजिक कार्य में आपकी उदारता की सराहना होगी. विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी नए उद्योग की आधारशिला रख सकते हैं. भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय की योजना सफल होगी.

मीन राशि – नौकरी में पदोन्नति के साथ धन लाभ होने के योग बनेंगे. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. मित्रों से भेंट होगी. लेखन कार्य से जुड़े लोगों के जनता में सराहना होगी. व्यापारिक योजना फलिभूत होगी. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. करवास से मुक्त होंगे. परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा. नौकर चाकर की सुख सुविधा प्राप्त होगी. शासन सत्ता में बैठे लोगों को विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. कार्य क्षेत्र में पिता का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. शुभ समाचार मिलेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811