Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: भगवान राम से गले मिलकर रो पड़े भरत, चित्रकूट में जाकर हुई सप्रेम भेंट

0 95

 

सी एल गौर  रायसेन

श्री रामलीला महोत्सव के चलते मंगलवार को को रामलीला मैदान में श्री राम भरत मिलाप प्रसंग की आकर्षक मैदानी लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार भगवान राम लक्ष्मण सीता चित्रकूट पहुंचते हैं इसी दौरान उनकी भेंट भाई भारत से होती है इस समय की लीला का वर्णन नहीं किया जा सकता जिस समय भगवान राम से भरत से गले मिल रहे थे तो उनके आंखों से प्रेम के आंसू वह पड़े और भगवान राम से भरत बार-बार यही विनय करते हैं कि भैया आप तो वापस चलो आपके बगैर मुझे भी अच्छा नहीं लग रहा परंतु भगवान राम भरत से कहते हैं कि मैं माता कैकई की आज्ञा अनुसार वन के लिए निकला हूं आप तो जाओ अयोध्या में आराम से रहना इस तरह से इस मार्ग में एक लीला को देखने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ नजर आई।

 

रामलीला में बुधवार को खरदूषण बाद एवं सूर्पनखा संवाद की होगी प्रस्तुति

श्री रामलीला मेले में मेले में बुधवार को आयोजन समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खरदूषण वध एवं सूर्फनखा संवाद की लीला का मंचन कलाकारों द्वारा रोचक पूर्ण ढंग से किया जाएगा इस प्रसंग की आकर्षक लीला रहेगी समिति के पदाधिकारीयो ने धर्म प्रेमियों से रामलीला देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811