-जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री का आभार
सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व तपस्वियों के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वाले भाजपा की रीढ़ बृजमोहन अग्रवाल जी व बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा जी को मंत्रिमंडल में लिए जाने की खबर से तिल्दा नेवरावासियो में भारी हर्ष का माहौल है भाजपा जिला महामंत्री सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी अध्यक्ष नड्डा व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा जिला महामंत्री सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पार्टी अध्यक्ष नड्डा ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में योग्य एवं जनहित में समर्पित तपस्वी ऋषि मुनियों के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वाले बृजमोहन अग्रवाल जी व टंकराम वर्मा जी को मंत्रिमंडल में लेकर मोदीजी ने जनता का विश्वास जीता है आगामी लोकसभा चुनाव में इसका सुखद परिणाम मिलेगा।