भोपाल । अपने निजी कार्यक्रम में भोपाल पधारे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता श्री रमेश गोयल जी का सम्मान “द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश (NCWU MP)”के पदाधिकारियों ने एक होटल में बैठक आयोजित कर किया।कार्यक्रम के संयोजक व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर के दादौरिया ने संघठन के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए संघ की गतिविधियों से अवगत कराया।दो सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके फ़िल्म अभिनेता रमेश गोयल जी ने संगठन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे कला व रंगमंच के क्षेत्र में नित नए नए कलाकार आ रहे हैं।यदि उन्हें नियमित काम नही मिल रहा है तो उदास होने की आवश्यकता नही है।सफलता संघर्ष के बाद ही मिलती है।लेकिन हमें संघर्ष से घबराना नही चाहिये।आगरा से मुंबई आने के बाद मेरे मन मे भी कई बार निराशा के भाव उत्पन्न हुए परंतु मेरी लगन ,मेहनत व संघर्ष ने मुझे निराश नही होने दिया।उसी कठिन परिश्रम का प्रतिफल है कि मैं आज आपके बीच में दो सौ से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका हूँ।यदि आप मन को शांत व शरीर को अशांत रखकर काम करेंगे तो निश्चित ही आप कभी भी अवसाद के शिकार नहीं होंगे।सिने क्षेत्र में भोपाल की एक विशिष्ट पहचान है।इस शहर ने एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं।यदि भविष्य में “द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश” के कलाकार कोई भी लघु फ़िल्म व वेब सीरीज का निर्माण करते हैं तो मैं उस फिल्म/ वेबसीरिज में सहर्ष काम करने के लिए तैयार हूँ। शहर के मशहूर रंगकर्मी संगठन के प्रवक्ता श्री सुनील सोन्हिया जी द्वारा स्मृति चिन्ह व रंगकर्म निर्देशिका व अभिनेत्री श्रीमती विभा श्रीवास्तव जी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर रमेश गोयल जी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अज़ियाल सैयद जी व आभार प्रदर्शन बृजेश श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।इस अवसर पर फ़िल्म व रंगकर्म निर्देशक तारिक मिर्ज़ा जी,अभिनेत्री सुदीप्ता सक्सेना जी ,अभिनेत्री मायरा दयाल जी, संगठन के उपाध्यक्ष गजानन भाटिया जी ,समाजसेवी रिंकू ओझा जी ,डी आर अहिरवार जी ,अश्विन सोनी जी ,जुनैद खान जी,सुनीता राठौर जी ,याशी जी इत्यादि ने उपस्थित रहकर अपने अपने विचार रखे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।