Let’s travel together.

हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से कई गाँवों की जमीन डूबने से बचेगी

0 167

ओवर फ्लो की जगह चैनल गेट निर्माण लगभग पूर्ण

24.59 करोड़ की लागत से 1 साल से निरंतर चल रहा हे काम

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सम्राट अशोक बांध ( हलाली डैम) पर कई महीनो ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा था। हलाली डैम के कार्य के लिए सरकार ने 24.59 करोड़ रूपए मंजूर किए गए थे। ओवरफ्लो पर 5 चैनल गेट बनाए गए हैं। पिछले साल पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांची ब्लॉक के क्षेत्रीय और पर स्वस्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी हलाली डैम पर आकर जरूरी काम करने के निर्देश दिए गए थे इसी के तहत हलाली डैम पर ओवरफ्लो पर काम किया जा रहा था।

सबसे पहले जो हलाली डैम पर ओवरफ्लो बना था उसको नीचे चट्टानों को फोड़ कर समतल किया गया। ताकि हलाली डैम का पानी निकल सके क्योंकि जो अभी बना हुआ ओवरफ्लो था। उस तक पानी आते-आते कई गांव के किसानों की फसले हलाली डैम के पानी में डूब जाया करती थी। कई गांवों के किसानों की फसलें और मकान भी हलाली डैम के पानी में डूब जाए करते थे। जिससे किसानों को काफी हनी होती थी उन गांव को डूब से बचाने के लिए पहले से ओवरफ्लो कुछ कम किया गया ताकि जो गांव डूब में आते हैं वहां अब हलाली डैम के पानी में ना डूबे इससे कई गांव डूबने से बच जाएंगे
बता दें कि हलाली डैम का जब ओवरफ्लो चालू होता था। तो उसके दायरे में कई गांव आते है। जैसे कायमपुर , निनोद, सिग्रामपुर, बूदौर, बर्री , पीपलखेड़ी आदि गांव बारिश के समय हलाली डैम के पानी में डूब जाते थे। हलाली डैम के उस पार भी कई ऐसे गांव हैं जो इस पानी की जद में आते हैं उन्हीं को ध्यान में रखते हुए हलाली डैम पर 24.59 करोड़ की लागत से 1 साल से निरंतर काम किया जा रहा था। काम लगभग पूरा होने को है। अब जब भी हलाली डैम का जलस्तर बढ़ेगा तो चैनल गेट खोल दिए जाएंगे। हलाली डैम पर 5 चैनल गेट बन जाने से 2700 एक्टर जमीन डूबने से बच जाएगी अब यह गांव हलाली डैम के पानी में नहीं डूबेगा जैसे ही पानी का जलस्तर बढ़ेगा वैसे ही चैनल गेट खोलकर पानी को कम किया जा सकेगा। जिससे किसानों की फसलें अब नहीं डूब पाएंगी। 1 साल से लगातार हलाली डैम पर चैनल गेट लगाने का कर तेजी से चल रहा था। जो अब लगभग समाप्त होने पर आया है। जैसे ही डैम का जलस्तर बढ़ेगा वैसे ही गेट खोल दिए जाएंगे जिससे एक बार मैं 2750 क्यूसेक पानी पानी छोड़ा जा सकता है।

हम सभी किसान कई वर्षों से हलाली डैम के पानी से परेशान होते आ रहे थे। कई बार हमारी खड़ी हुई फसल पानी में डूब जाती थी। जिससे हमें काफी हानि पहुंचती थी। अब हमारे फैसले पानी में नहीं डूबेंगी

दीवान सिंह मीणा निवासी निनोद्

पिछले वर्ष पूर्व जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और क्षेत्रीय विधायक प्रभुराम चौधरी ने निनोद् गांव में आकर आश्वासन दिया था कि अब किसानों की फसले हलाली डैम में नहीं डूबेगी उसी के तहत चैनल गेट पर कार्य किया जा रहा था जो अब पूर्ण होने को है। अब आसपास के कई गांवों के किसानों की फसले नहीं डूबेगी।
गोलू खां निवासी निनोद्

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811