Let’s travel together.

छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में दोषी पाए जाने पर एक साल की सजा

0 215

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में दोषी पाए जाने पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षराज दुबे ने दीवानगंज चौकी के अंतर्गत सरार गांव के आरोपी विशाल मीणा पुत्र कमल सिंह मीणा उम्र 25 वर्ष कोधारा 354 में एक वर्ष की सजा से दंडित किया है। साथ ही धारा 456 में भी एक वर्ष सजा सुनाई है। साथ ही 600 रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

इस प्रकरण में शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी किरण नंदकिशोर द्वारा पैरवी की गई थी।

पीड़िता महिला ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की थी। वह घरेलू काम और मजदूरी करती है, 13 जून 2018 को वह अपने घर की छत पर खाना खाकर लेटी हुई थी। उसी समय आरोपी विशाल मीणा चुपचाप से उसके घर की छत पर आकर उसके साथ झूमाझटकी की। जब वह चिल्लाई तो विशाल ने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इतने में महिला का पति , बेटे सोनू, मुकेश और पड़ोसी आ गए। पति के साथ जाकर थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंची। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विशाल मीणा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जहां पर 1 साल की सजा सुनाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिन्द सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811