Let’s travel together.

भक्ति भाव के साथ मनी भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती

0 464

क्षेत्रीय विधायक हुई धार्मिक आयोजनों में सामिल

सुरेन्द्र जैन

सांकरा निको।सोमवार को भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती गांव गांव में भक्ति भाव के साथ मनाई गई क्षेत्रीय विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा विभिन्न गांवो में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुई।


विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती पर ग्राम पंचायत सिलयारी, मटिया, पसतराई, खौना में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर में पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने याद करते हुए कहा मां कर्मा कृष्ण भगवान की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने अपने सामने बैठकर भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। अत: इस दिन मां कर्मादेवी का पूजन-अर्चन अनिवार्य रूप से करते तथा खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटने की मान्यता है आज समस्त समाज को कहा संगठन और समर्पण में शक्ति होती है, हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने और समाज में कुरीतियों को दूर कर आपसी भाई चारा को बढ़ावा देने की जरूरत है।


आज कार्यक्रम मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ गण एवं भारी संख्या मे ग्रामवासी बहुत ही धूमधाम से माता कर्मा की जयंती मनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811