Let’s travel together.

शिक्षा,स्वास्थ्य,अधूरी योजनाओं और युवाओं के सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के लिए काम करना है:जयंत मलैया

0 291

विधानसभा क्षेत्र 55- दमोह से जयंत मलैया

सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित:शहर में निकला विजय जुलूस

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना उपरांत रिटर्निंग आफीसर द्वारा विधानसभा के उक्त स्थान को भरने के लिये सम्यक रूप से निर्वाचित घोषित किया है।

इसी तारतम्य में 55-दमोह विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्र से विधानसभा के लिए रिटर्निंग आफीसर आरएल बागरी ने घोषित किया है कि 546 मागंज वार्ड-04 सरदार भगत सिंह वार्ड दमोह निवासी जयंत मलैया उक्त स्थान भरने के लिये सम्यक रूप से निर्वाचित हुये हैं।

विधानसभा क्षेत्र 55-दमोह विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्र से विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदाताओं की कुल संख्या 245669, डाले गए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 187273, “इनमें से काई नहीं” के मतों की कुल संख्या 528 प्रतिक्षेपित मतों की कुल संख्या 452 एवं निविदत्त मतों की कुल संख्या शून्य है।

इसके उपरांत सोमवार को शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ विजयी जुलूस निकाला गया जहां जयंत मलैया का जगह जगह स्वागत किया गया जिले भर से आए पार्टी के पदाधिकारी, समर्थक कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठन, व्यापारी और गणमान्य नागरिकों सहित हजारों लोगों ने फूल मालाओं,बैंड बाजा, नृत्य,मिठाई और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।


जुलूस के समापन पर आभार व्यक्त करते हुए जयंत मलैया ने कहा कि विधानसभा के लोगों ने जो प्रेम,स्नेह दिया और विश्वास व्यक्त किया उससे उऋण नहीं हो पाऊंगा,मेरी कोशिश रहेगी कि शिक्षा और स्वास्थ्य में काम करना है सिंचाई, नल जल योजना जो अधूरी और धीमी गति से चल रही है उसे पूरा करना है। युवाओं के सेल्फ एंप्लायमेंट के लिए काम करना है। जैसा जिलाध्यक्ष ने कहा यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की जीत है मैं सबका आभार व्यक्त करता हूं।

इनका कहना हे –
” आज भाजपा पर प्रदेश की जनता ने जो विश्वास जताया है निश्चित ही यह मध्यप्रदेश में हुए विकास के कार्य और जनहितैषी योजनाओं का परिणाम है जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चलाई।इसलिए हम ऐतिहासिक विजय की ओर है,हमने बूथ को मजबूत करने का काम किया बूथ के कार्यकर्ताओं ने योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया यह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है।

–प्रीतम सिंह जिलाध्यक्ष,भाजपा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811