Let’s travel together.

रायसेन के जिला अस्पताल,दीवानगंज अस्पताल का कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण

0 104

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज में कायाकल्प अभियान के तहत दल ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण करने आए दल की टीम ने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था देखी। मरीजों की जांच, दवा काउंटर और वार्ड के इंतजाम परखे। कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी देखी। इमरजेंसी में उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी व्यवस्था संबंधी जानकारी ली गई। इस दौरान अस्पताल में पदस्थ सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के बारे में पूछा और उन्हें बेहतर सफाई करने के तरीके बताए।

निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों से सफाई के बारे में पूछा कि आप लोग अस्पताल की दिन में कितने बार सफाई करते हो और सफाई करने के तरीके के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मियों को बेहतर तरीके से सफाई करने के बारे में बताया। खासतौर पर अस्पताल से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निपटारे आदि की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दल ने काफी हद तक व्यवस्था को दुरुस्त बताया। दल अस्पताल डॉक्टर एके माथुर और समस्त स्टाफ ओसे पूछा कि अस्पताल में जो भी कमी हो उसको बताएं उसको पूरा किया जाएगा

निरीक्षण पर शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं का पालन कितना किया जा रहा है इस पर अस्पताल को नम्बर एवं रैंकिंग दी जाएगी। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जो भी कमी निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ ड्रेस में नजर आया साथ ही अस्पताल के सामने बने गार्डन को भी निरीक्षण के दल ने देखा व्यवस्थाओं में क्या सुधार किया जाना है इस संबंध में रिपोर्ट संचालनालय द्वारा जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

रायसेन के जिला अस्पताल का कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण,सिविल सर्जन सहित अस्पताल के चिकित्सक रहे मौजूद

रायसेन के सांची मार्ग पर स्थित जिला अस्पताल का कायाकल्प की टीम ने निरीक्षण किया एवं इस दौरान उन्होंने रायसेन जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष,प्रसूता वार्ड,एसएनसीयू, आईसीयू सहित अस्पताल के अन्य वार्ड का निरीक्षण किया एवं अपनी रिपोर्ट को तैयार किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ़, आरएमओ डॉ.विनोद सिंह परमार, डॉ.आलोक राय सहित अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा। अस्पताल की व्यवस्थाओं को कायकल्प की टीम ने परखा एवं अपनी बिन्दुवार रिपोर्ट को तैयार भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811