Let’s travel together.

मतांतरण का दबाव बना रही थी प्रेमिका युवक ने फांसी लगाकर जान दी

120

 इंदौर। लिव इन में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक पहले से शादीशुदा था और पत्नी से अलग रह रहा था। स्वजनों का आरोप है कि लिव इन में जिस प्रेमिका के साथ वह रह रहा था, वह उस पर मतांतरण का दबाव बना रही थी। मामला शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है।

आजाद नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाले राजा पिता रमेश पवार ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजा के भाई ने बताया कि राजा तीन सालों से रानी के साथ लिव इन रिलेशनशीप में था और यह साथ में ही रह रहे थे। रानी मुस्लिम धर्म से है। भाई का आरोप है कि रानी राजा पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही थी। साथ ही वह एक मकान की भी मांग कर रही थी। राजा शादीशुदा है और वह पहले ही पत्नी से अलग रह रहा था। पेशे से राजा ड्राइवर था। आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811