Let’s travel together.

कलेक्टर श्री दुबे ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण कार्य का लिया जायजा

0 185

 

कलेक्टर श्री दुबे ने मतदाताओं को प्रदान की मतदाता पर्ची
बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को वितरित कर रहे क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची

रायसेन।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रायसेन जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर पहुँचकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची (वोटर स्लिप) का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे ने ग्राम कोढ़ी, खनपुरा तथा पग्नेश्वर पहुंचकर बीएलओ द्वारा घर-घर वितरित की जा रही मतदाता पर्ची के कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री दुबे ने स्वयं भी मतदाताओं को वोटर स्लिप प्रदान की। साथ ही आगामी 17 नवम्बर को अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र जाकर वोट डालने के लिए कहा।
मतदाताओं को पहली बार क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने मतदान केन्द्र का क्रमांक, राज्य और जिले का हेल्पलाइन नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। जिले में सभी मतदाताओं तक मतदाता पर्ची का वितरण हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा स्वयं इस कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है तथा जिले में भ्रमण कर निरीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाता पर्ची वितरण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त, भाजपा तीनों सीटों पर निर्विरोध: लोकतंत्र के लिए संकेत क्या हैं?-दीपक कांकर      |     ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,सूचना के बाद छह घंटे लेट पहुंची जीआरपी पुलिस     |     मंडीदीप घाटी में फिर भीषण सड़क हादसा,खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला घुसा     |     बेतवा में फैली गंदगी को लेकर नगरवासी मुखर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल     |     बुकिंग के बाद भी घर तक नहीं पहुंच रही गैस, उपभोक्ता परेशान     |     15 जून के बाद मंडीदीप में अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलेगा , नगर पालिका करेगी सख्त कार्रवाई     |     पार्षदों,नागरिकों ने शमशान घाट अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की सौपा ज्ञापन     |     बारिश से पहले पंचायत द्वारा नालियों की सफाई अभियान तेज     |     विश्व पर्यावरण दिवस  एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत कुआं बावड़ी यदि की पूजा      |     आज 9 जून मंगलवार को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811