सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा की कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमति छाया वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पंद्रह साल के राज धान का कटोरा में से सिंर्फ़ कटोरा ही बचा था धान नहीं लेकिन कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार आते ही अन्नदाताओं का कर्ज माफ हुआ धान का समर्थन मूल्य बढ़ा जिससे किसान भाइयों की आर्थिक रीढ़ मजबूत हुई जो किसान रेगा पर जमीन दे देते थे या जिन्होंने कृषि कार्य मे हो रही हानि के चलते कृषि करना बंद कर दिया था वह भी पुनः कृषि कार्य करने लगे और छत्तीसगढ़ राज्य पुनः धान का कटोरा बना।
यह बात श्रीमति छाया वर्मा ने धरसीवा में आयोजित नुक्कड़ सभा मे कही अपने सघन जन संपर्क के दौरान जैंसे ही वह धरसीवा पहुची बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने आतिशबाजी ओर जयकारा लगाते हुए उनका अभिनन्दन किया।
*छत्तीसगढ़िया संस्कृति को किया पुनर्जीवित*
श्रीमति छाया वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा के पन्द्रह साल के राज में छत्तीसगढ़िया संस्कृति समाप्ति की ओर थी लेकिन छत्तीसगढ़िया किसान पुत्र भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सबसे पहले छत्तीसगढ़िया किसानो की कर्जमाफी हुई धान का समर्थन मूल्य बढाकर पच्चीस सौ किया और छत्तीसगढ़िया तीज तिहार धूमधाम के साथ मनाने की शुरुआत भूपेश सरकार ने की ओर छत्तीसगढ़िया संस्कृति को पुनर्जीवित किया।
*जो योजना अस्तित्व में ही नहीं उसके नाम से झांसा दे रहे*
श्रीमति छाया वर्मा ने आगे कहा कि भाजपाई चुनाव जीतने के लिए आम जनता माताओं बहिनों को झूठे आश्वसन व झांसा दे रहे हैं महतारी वंदन योजना जो यहां अस्तित्व में ही नहीं है उसके नाम से घर घर जाकर फार्म भरवा रहे हैं और माताओं बहिनों को झांसा दे रहे कि हजार रुपये मिलेगा जबकि कांग्रेस जो कहती है करती है माताओं बहिनों को पन्द्रह सौ रुपये महीने कांग्रेस सत्ता में आते ही देगी जो गैस सिलेंडर लगभग 1000 का मिल रहा उसमे सब्सिडी देकर पांच सौ में दिलवाएंगे ओर पुनः सत्ता में आते ही दो ग्घन्टे के भीतर किसानो का पुनः कर्ज माफ ओर धान 3200 रुपये क्विंटल खरीदना शुरू करेंगे
उन्होंने मतदाताओ से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 17 तारीख को चौथे नम्बर का पंचा बटन दबाकर कांग्रेस को जिताएँ ओर छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल बनाएं
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।