Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 03 नवम्बर 2023

0 39

मेष राशि-जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो जाएगी। बेहतर होगा शॉपिंग करने से पहले सामानों की लिस्ट बनाकर बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा किसी नए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपके आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। कार्यों में पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृष राशि- कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग करने जाएंगी। दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आपके मन में कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आएंगी। दिन में यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि- जीवनसाथी को कोई अच्छा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएंगे। खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। रूका हुआ पैसा वापस आएगा।

कर्क राशि- दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद भी कार्यों को पूरा होने थोड़ा समय लगेगा। किसी काम के लिए जितना ज्यादा कोशिश करेंगे उतनी अच्छी सफलता मिलेगी। कागजात पूरा न होने की वजह से कोई सरकारी कार्य रुक सकता है। बच्चे, भाई-बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगें। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपको मनपसंद खाना बनाकर खिलाएंगे।

सिंह राशि- सोचे हुए काम समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें तो अच्छा है। किसी बात को समझने में असमंजस की स्थिति बनेगी। रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। छात्रों को सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि- करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

तुला राशि- नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अच्छा रहेगा आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे।

वृश्चिक राशि- भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बनाएंगे, जो काफी फलदाई होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

धनु राशि-दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिलेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

मकर राशि-कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अपने मोबाईल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशि-बिजनेस में नए प्रयोग करने में सफल होंगे। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे।

मीन राशि- आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे। आज किया हुआ निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। मन से की हुई कोशिशें पूरी हो जाएंगी। सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। बच्चे माता-पिता के साथ बजार घुमने जाएंगें, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811