जमीन में गड़े और पेड़ पर टँगे कुप्पों, ड्रमों से भारी मात्रा में हाथभट्टी मदिरा औऱ महुआ लाहन बरामद कई प्रकरण कायम किये गये
विधानसभा निर्वाचन में भोपाल आबकारी ने अवैध मदिरा के विरुद्ध छापामार कार्यवाहियां
भोपाल । जिला आबकारी बल ने मुगालिया कोट, सूखीसेवनिया, बालमपुर घाटी, खेरियाई टपरा, प्रेमपुरा, अमोनी भदभदा में दविश देकर पठार पर,नाला किनारे,झाड़ियों/जमीन में गड़े, पेड़ों पर टँगे कुप्पों/ड्रमों से 634 ली .हाथभट्टी मदिरा व 6055 kg लाहन बरामद किया हे।जिला आबकारी बल ने मुगालिया कोट, सूखीसेवनिया, बालमपुर घाटी, खेरियाई टपरा, प्रेमपुरा, अमोनी भदभदा में दविश देकर पठार पर,नाला किनारे,झाड़ियों/जमीन में गड़े, पेड़ों पर टँगे कुप्पों/ड्रमों से 634 ली .हाथभट्टी मदिरा व 6055 kg लाहन बरामद किया हे।

कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रह, विक्रय ,परिवहन पर कार्यवाही में, सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में आबकारी कन्ट्रोलर श्री राजेन्द जैन के नैतृत्व में जिला आबकारी बल ने मुगालिया कोट, सूखीसेवनिया, बालमपुर घाटी, खेरियाई टपरा, प्रेमपुरा, अमोनी भदभदा में दविश देकर पठार पर,नाला किनारे,झाड़ियों/जमीन में गड़े, पेड़ों पर टँगे कुप्पों/ड्रमों से 634 ली .हाथभट्टी मदिरा व 6055 kg लाहन बरामद किया हे।

इस कार्रवाही मे आरोपी ज्योति बाई w/o पिंटू नि. कोट मुगालिया ,राजू बाई w/o कल्लू नि गरमोरा,बानी w/o मौर्य सिंह नि. खेरियाई टपरा सहित म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,च के तहत कुल 19 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए।जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 7 लाख 20 हजार रुपए है।

उक्त कार्यवाही में जिले के सहायक आबकारी अधिकारी,आबकारी उपनिरीक्षक , मुख्य आरक्षक,आरक्षक एवं होमगार्ड जवान शामिल रहे। श्री रायचुरा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन् दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध इस तरह की बड़ी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।