Let’s travel together.

चेकिंग में फिर जप्त हुई बड़ी रकम,33 लाख50 हजार रूपये नगदी रकम किया गया जप्त

0 128

 

-आमानाका क्षेत्रांतर्गत चन्दनडीह के पास चेकिंग के दौरान किया जप्त
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
रायपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान फिर लाखो रुपये नगदी जप्त किये हैं आमानाका पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री उम्र 56 साल पता कवर नगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने दुर्ग निवासी व्यक्ति के कब्जे से कुल 33,50,300/-रूपये को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही की ।
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर श्री आर.एल.डांगी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।


इसी तारतम्य में दिनांक 31 अक्टूबर को थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत कुम्हारी टोल नाका के पास चंदन डीह एसएसटी चेकिंग पॉइंट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोपहिया/चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रहीं थी। इसी दौरान इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक सी जी/07/सीजी/8800 को टीम के सदस्यो द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया। बैग को चेक करने पर उसमें नगदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री उम्र 56 साल पता कवर नगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने दुर्ग
का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लालचंद खत्री के पास रखें नगदी रकम 33,50,300/- रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना आमानाका में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।

व्यक्ति का नाम – लालचंद खत्री पिता स्व. बिजल दास खत्री उम्र 56 साल पता कवर नगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने दुर्ग ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811