Let’s travel together.

धारा 307 में 40 साल से फरार चल रहे वारंटी को गोहरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 278

गोहरगंज रायसेन।पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार साहवाल के कुशल मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव एवं वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते संपूर्ण रायसेन जिले में अपराधियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान एवम कांबिंग गस्त चलाई जा रही है।

इसी क्रम में थाना गोहरगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में विगत 40 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को पिपरिया जिला नर्मदा पुरम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
माननीय जेएमएफसी महोदय न्यायालय गोहरगंज के न्यायालय से जारी आरटी नंबर 52/1980 धारा 454, 307 भादवी में स्थाई वारंटी मुन्ने शाह पिता अमीर शाह उम्र 62 साल निवासी ग्राम बड़वाई जो कि करीब 40 वर्ष से गिरफ्तार होने से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसे गौहरगंज पुलिस ने दिनांक 28/10/2023 को टीम बनाकर काफी प्रायसो उपरांत पिपरिया जिला नर्मदपुराम से गिरफ्तार किया गिरफ्तारशुदा वारंटी को आज दिनांक को न्यायालय पेश किया जाएगा वारंटी मुन्नेशाह को गिरफ्तार करने में SHO आर के चौधरी के नेतृत्व में SI एन के पाल, ASI शिवकुमार शर्मा, आरक्षक संजीव, आरक्षक राजकुमार दुबे की विशेष भूमिका रही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811