अनुराग शर्मा
सीहोर। बुधवार को सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना ने नगर के वार्ड 18, 19 और 25 में प्रभावी जनसंपर्क किया। इस दौरान वह पंचमुखी हनुमान मंदिर क्षेत्र, नेहरू कालोनी, लेबर कालोनी सहित अनेकों क्षेत्रों में पहुंचे। जहां श्री सक्सेना का क्षेत्रवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी को लोगों समर्थन मिल रहा है। तो वहीं युवा जन कांग्रेस की विचारधारा से जुड रहे हैं। श्री सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को अंधकार में धकेला है, उनके भविष्य के साथ खिलवाड किया है। प्रदेश में भाजपा के 18 साल शासन के दौरान अनेकों भर्तीयों में घोटाले हुए। व्यापम घोटाला, पटवारी परीक्षा घोटाला, शिक्षा भर्ती घोटाला, कृषि विभाग भर्ती घोटाला में अयोग्य लोगों को नौकरियां दी गई जबकि पढे लिखे और योग्य युवाओं के साथ धोखा किया गया। भर्तीयों में कमिशनखोरी और भ्रष्टाचार की व्यवस्था इन्होंने बना ली है। आज प्रदेश का युवा खुद को ठगा महशूस कर रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान घोषणा करते हैं लेकिन धरातल पर यह पूरी नहीं होती। उन्होंने युवाओं से वादा किया था कि प्रदेश में डेढ लाख सरकारी वेकेंसी भरी जाएंगी लेकिन यह बात एक दम झूठी साबित हुई। भाजपा के शासन में लाखों शिक्षित युवा वेकेंसियों के इंतजार में ओवर ऐज हो गए। शिक्षित युवा बेरोजगार हैं जब युवा रोजगार मांगते हैं तो उन्हें सांप्रदायिकत उम्माद में उलझाया जाता है। श्री सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर घोटोलेबाजों पर कार्रवाई होगी, जिन्होंने युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेला है उन्हें जेल में भेजा जाएगा। राजधानी के इतने नजदीक होने के बाद भी यहां रोजगार के इंतजाम नहीं है। शिक्षित युवाओं को रोजगार की तलाश में अन्य शहरों में जाना पडता है। कांग्रेस सरकार आने पर सरकारी वेकेंसी निकाली जाएंगी। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।