Let’s travel together.

28 मार्च से होगी ग्यारहवीं की परीक्षाएं आयुक्त लोक शिक्षण ने जारी किये निर्देश

0 494

भोपाल। आगामी शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए 11वीं की कक्षाएँ दिनांक 28 मार्च 2022 से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इन कक्षाओं में 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो चुके विद्यार्थी शामिल होगें इस संबंध में निम्नानुसार निर्देश किये गए है।

. वर्तमान में गर्मी के प्रकोप एवं आगामी समय में इसकी संभावित वृद्धि के दृष्टिगत तथा स्थानीय परीक्षाओं के संचालन को देखते हुये संबंधित विद्यालय के प्राचार्य इन कक्षाओं के संचालन के विषय में आवश्यक निर्णय ले सकेंगे। निर्धारित किए गए समय की जानकारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रेषित करेगें।

11वीं की कक्षा का संचालन विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों एवं अतिथि शिक्षकों की मदद से किया जाएगा। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी विद्यालय में आवश्यक शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगे। इस हेतु वे बोर्ड, स्थानीय परीक्षाओं के मूल्यांकन में आसंजित शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर सकेगे। आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर शिक्षकों को एक शाला से दूसरी शाला में अध्यापन हेतु निर्देशित कर सकेंगे।

. संबंधित संस्था के प्राचार्यगण कक्षा संचालन के लिए आवश्यक पुस्तकों की व्यवस्था विद्यालय में उपलब्ध पुस्तकों से एवं कक्षा 11वीं के जिन विषयों की परीक्षा संपन्न हो गयी है उन विषयों के विद्यार्थियों से समन्वय स्थापित कर प्राप्त कर करेगें।

कक्षा 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांको के आधार पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संकाय चयन हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सहमति से कक्षा 11वीं में संकायवार विद्यार्थियों को अस्थायी प्रवेश दिया जाये।
. कक्षा 11वीं की समस्त कक्षायें संचालन हेतु विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता अनुसार प्राचार्य द्वारा समय सारिणी नियत की जावें तथा इससे जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया जाए। यह भी ध्यान रखेंगे कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं का मूल्यांकन समय पर पूर्ण हो जाए।
शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एंव 11वीं की स्थानीय परीक्षायें पूर्ण होने के उपरांत कक्षा 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रवेशी होंगे उनके लिए भी विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कक्षायें उक्त व्यवस्था अनुसार संचालित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811