Let’s travel together.

विधानसभा निर्वाचन हेतु 21 अक्टूबर से जमा किए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

0 138

 

रायसेन। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर को प्रारंभ होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक लिए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को की जाएगी तथा अभ्यर्थी 02 नवम्बर तक नाम निर्देशन वापस ले सकेंगे।

रायसेन जिले में निर्वाचन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक–140 उदयपुरा हेतु नाम निर्देशन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली में न्यायालय कक्ष में प्राप्त किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 141 भोजपुर हेतु नाम निर्देशन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौहरगंज के कक्ष क्रमांक–1 में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142 सांची हेतु नाम निर्देशन पत्र न्यायालय अपर कलेक्टर, कलेक्ट्रेट भवन रायसेन में और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 143 सिलवानी हेतु नाम निर्देशन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेगमगंज के कक्ष क्रमांक–4 में प्राप्त किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811