-टिकिट न मिलने से नाराज थे श्री जैन
-कहा भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं
-पार्टी चंद लोगों की बापौती हो गई है
सागर ।सागर के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया स्तीफ़ा दे दिया हे । उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा को भेज दिया हे ।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीड़ी शर्मा को भेजे त्यागपत्र मे श्री मुकेश जैन ने कहा हे कि नीति और सिद्धांत की बात करने वाली भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है। लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है धन बल के आधार पर पार्टी में शामिल हुए लोग अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं और संगठन के जिम्मेदार लोग उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं नीतियों के आधार पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा भी नहीं हो पा रही है इस बात से में बेहद आहत हूं। पार्टी चंद लोगों की बापौती हो गई है जनसंघ से लेकर भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है लेकिन अब अच्छे और सच्चे कार्यकर्ताओं की पार्टी को कोई जरूरत प्रतीत होती नहीं दिख रही है। मैंने 1984 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में काम शुरू किया था और संगठन के कई पदों पर रहा हूं। 20 वर्षों से मैं सागर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा हूं लेकिन हर बात सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं सागर विधानसभा क्षेत्र की जनता एक ऐसे जनप्रतिनिधि को चाहती है जो शहर के हित में सोचे। शहर को भोपाल, इंदौर की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाए और वैसे काम कराये। ना कि स्वयं के और चंद लोगों के हित के लिए काम करे। इन्हीं सब कारणों से मैं आज दिनांक से भाजपा की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहा हूं।