– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर अंतर सदन समूह गायन प्रतियोगिता हुई
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के प्राथमिक विभाग में अंतर सदन समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दो समूह में किया गया। वरिष्ठ समूह में देशभक्ति गीतों पर समूह गायन प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने नैतिकता, मानवता, देश भक्ति की भावना को जागृत किया। वहीं पर कनिष्ठ वर्ग ने अभिनय गीतों पर प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया, नन्ना मुन्ना राही हूं जैसे गीतों को सम्मिलित किया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक विभाग में सह- शैक्षणिक गतिविधियों (सीसीए) के अंतर्गत कराई गई। प्राथमिक विभाग के अध्यापक प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया और उन्होंने बच्चों की सराहना भी की। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति भी कार्यक्रम में मौजूद रही। अंत में प्राथमिक विभाग की सीनियर शिक्षिका श्रीमती टी इक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि मात्र दो दिवस की तैयारी में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। इसके लिए इन्होंने प्राथमिक विभाग के सभी सदन अध्यक्ष को बधाई दी।