Let’s travel together.

नागदा पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ से भरे दो ट्रक किए जप्त,घटना में संलिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

0 60

 

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा के निर्देशन में थाना नागदा पुलिस टीम ने 03 आरोपियों को ज्वालनशील पदार्थों से भरे 02 ट्रक को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना नागदा पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की बायपास रोड़ पर पुलिया के पास तीन लोग ज्वलनशील पदार्थ एक टैंकर से दूसरे में स्थानांतरित कर रहे है।
टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया जहां पाया की 03 लोग बिना किसी सुरक्षा संबंधी उपकरण के पाइप के माध्यम से किसी ज्वलनशील पदार्थ को एक टेंकर क्रमांक GJ 17 UU 7407 से दूसरे टेंकर क्रमांक MP 09 HH 9299 में लापरवाही पूर्वक स्थानांतरित कर रहे है। उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 615/23 धारा 285,336,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया, उनि हेमंत जादौन, उनि सावन मुवेल, आर 1294 धीरज, की मुख्य भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811