Let’s travel together.

24 घंटे में मात्र एक ट्रेन रूकती हे दीवानगंज स्टेशन पर

0 103

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के दीवानगंज गांव के रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे में मात्र एक ही ट्रेन रूकती है जबकि इस रूट पर कई सैकड़ो गाड़ियां निकलती है दीवानगंज के आसपास के 30 गांव के ग्रामीण इसी रेलवे स्टेशन का उपयोग करते हैं मगर यहां ट्रेन नहीं रुकने के कारण 30 गांव के ग्रामीण तीन किलोमीटर चक्कर लगाकर फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर पहुंचते हैं इसके बाद बसों द्वारा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सांची यदि के लिए पहुंचते हैं कोरोना काल से पहले रेलवे स्टेशन दीवानगंज पर भोपाल बिलासपुर, नागपुर झांसी पैसेंजर,जोधपुर भोपाल , बीना भोपाल पैसेंजर यदि गाड़ियों का स्टॉपेज था मगर इसके बाद इन सभी गाड़ियों को बंद कर मात्र मेमो ट्रेन का ही स्टॉपेज रख दिया गया मेमो ट्रेन भोपाल से सुबह 8:30 बजे विदिशा के लिए रूकती है जबकि मेमो ट्रेन लौटते समय 7 बजे शाम को भोपाल के लिए रूकती है इसके बीच में कोई भी ट्रेन यात्रा के लिए दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती है दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होने के कारण ग्रामीण 2 साल से परेशान हो रहे हैं ग्रामीणों को कहना है कि दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज होना जरूरी है क्योंकि इसी रूट से ज्यादातर ग्रामीण भोपाल विदिशा सांची रायसेन आना-जाना करते हैं कुछ महीने पहले रेलवे स्टेशन पर रहने वाले ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से ट्रेनों को स्टॉपेज के लिए मांग की थी मगर अभी तक रेलवे विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया है ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे विभाग अगर इस तरह से उदासीन बना रहेगा तो आने वाले समय में हम सब इसके लिए आंदोलन करेंगे

क्या कहते हे ग्रामीण
कोरोना काल से पहले दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों का स्टॉपेज था मगर बाद में रेलवे विभाग ने सभी ट्रेनों को बंद कर मेमो ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जो 24 घंटे में एक ही बार आने-जाने में रूकती है

-मुकेश लोधी ग्राम सेमरा रेलवे स्टेशन

मेरा एलआईसी का काम है मैं रोज 3 किलोमीटर चक्कर लगाकर फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर पहुंचता हूं वहां से भोपाल, विदिशा, सांची जाना हो पता है अगर दीवानगंज रेलवे स्टेशन पर ही गाड़ियों का स्टॉपेज शुरू हो जाए तो कई ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिल जाएगी ।

हेमंत लोधी ग्राम सेमरा रेलवे स्टेशन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811