रायसेन। नगर के सांची मार्ग पर स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में न्यू बहुउदेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अनियमित्ता की जांच किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग को दिया। ज्ञापन में बताया गया की स्वास्थ्य विभाग में कोविड मानदेय में अनियमित्ता की गई है जिसकी जांच की जाए, एएनएम को कोविड फंड का पैसा अवैध तरीके से आशा सहयोगियों के खाते में डालकर फर्जीवाड़ा किया गया है। डिप्टी कलेक्टर ने इस पूरे मामले की जांच किए जाने का अश्वासन दिया है।