मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में स्थित जीके केमिकल्स फर्टिलाइजर लिमिटेड फैक्ट्री के पीछे बने गड्ढे मैं अर्जुन सिंह मालवीय पिता बारेलाल मालवीय उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा की डूबने से मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह मालवीय जीके केमिकल्स में 4 साल से मेंटेनेंस में हेल्पर का काम कर रहे थे बुधवार शाम को लगभग 5 बजे राजेश शाक्य और रईस खान के साथ जीके केमिकल्स के पीछे बने गड्ढे में नहाने चले थे

थोड़ी देर बाहर नहीं निकले तो उनके साथ रहने वाले रईस खान और राजेश शाक्य ने फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य लोगों को बुलाया उनको गड्ढे में से निकाल कर पहले दीवानगंज अस्पताल लाया गया यहां पर शरीर में कोई हलचल नहीं होने के कारण सांची अस्पताल भेजा गया जहां पर अर्जुन सिंह मालवीय को मृत्यु घोषित कर दिया गया अर्जुन सिंह मालवी की तीन पुत्री है जिनकी शादी हो चुकी है जबकि दो पुत्र है जिनकी अभी शादी नहीं हुई है उनके पुत्रों ने अपने पिता की मौत को संदिग्ध बताया ।
चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया है कि अर्जुन सिंह मालवीय की मौत पानी में डूबने से हुई है शव को सांची के अस्पताल में पीएम करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की मौत किस कारण से हुई है आगे जो भी तथ्य उजागर होंगे उसे हिसाब से आगे की जांच की जाएगी