– केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी हुई
लघु नाटिका प्रतियोगिता
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र पर स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका प्रतियोगिता में भाग लिया। केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में पोषण माह के अंतर्गत लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नन्हें मुन्हेें कलाकारों ने बढ़ चढ़ कर अपना प्रतिभागिता दर्ज की।
बच्चों ने संतुलित आहार के महत्व को दर्शाया और जंक फूड न खाने का संदेश भी दिया। अंत में, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया और बच्चों की उत्साहजनक प्रस्तुति हेतु सराहना भी की। उन्होंने सभी प्राथमिक शिक्षकों को बधाई भी दी और कहा कि छात्रों के हित में हमें इसी प्रकार अग्रसर रहना है।