मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मानसून की बारिश से दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र तर बतर हो गए है मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक होती रही जिससे खेत में पानी लग गए वहीं सड़कों पर भी जगह-जगह पानी भर गया बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई हैं तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपाई को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। धान और सोयाबीन को बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास किया। ग्रामीण इलाकों में दिन भर झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। चारों ओर पानी ही पानी नजर आने लगा।
बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। वहीं रिमझिम बारिश के बीच एकाएक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। पारा गिरने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वही शुक्रवार को सुबह से ही तेज बारिश का दौर चल रहा है कई खूब तेज पानी करने लगता है तो कभी रिमझिम बारिश होती रहती है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।