Let’s travel together.

अच्छी वर्षा से सोयाबीन फ़सल को फायदा,किसानो के चेहरे खिले

0 302

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले में शुक्रवार को अचानक तेज बारिश शुरू हुई है। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमड़ से राहत मिल गई है। वहीं खरीफ सीजन की प्रमुख फसल सोयाबीन को भी इस बारिश से काफी फायदा होगा। इधर मौसम विभाग ने आज और कल 2 दिन के लिए भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के अनुसार इस साल दो सावन अर्थात अधिक मास होने के बाद भी सावन मास सुखा निकला था। जिसमें मानसून ब्रेक की स्थिति लगातार बनी हुई थी। लेकिन पिछले तीन दिनों से रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी रहा , रुक-रुक कर बारिश होती रही। लेकिन जिस घड़ी का किसानों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था ।वह शुक्रवार को सुबह 9 बजे उस समय आ गई, जब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई ।बताया गया है कि सोयाबीन की फसलों में कीट प्रकोप बढ़ रहा था और फसल पीली होकर सूखने लगी थी । फसलों को तेज बारिश का इंतजार था , अचानक तेज बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इधर शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एस तोमर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से आज और कल 2 दिन चक्रवती बारिश अर्थात भारी से अति भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811