Let’s travel together.

स्कूली बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

0 79

– केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र के बच्चों ने निकली स्वच्छता जागरूकता रैली

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र के स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक स्वच्छता जागरूकता रैली सोमवार को निकाली। इस जागरूकता रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और साफ सफाई से रहने की बात कही। केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र शिवपुरी के गेट क्रमांक 2 से स्वच्छता रैली शुरू हुई। रैली को केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुनीता ज्योति ने हरी झंडी दिखाकर की रवाना किया। यह रैली गेट क्रमांक दो से रवाना होकर काली माता मंदिर, झांसी तिराहा, एबी रोड, आदि स्थानों से निकली। स्कूल के कक्षा 6 अ और ब के बच्चे इसमें शामिल हुए। इस दौरान इन बच्चों ने लोगों से अपील की की अपने आसपास साफ सफाई रखें, गंदगी ना होने दें, क्योंकि गंदगी से बीमारियां बढ़ती हंै। इस तरह के स्लोगन वाले बैनर पोस्टर बच्चे हाथ में लिए हुए थे। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र के शिक्षकगण मनोहर सिंह कुशवाह, अर्पित सचान, सत्यम शर्मा, अन्य स्टाफ मथुरादास लाहौरी, हरिबल्लभ सेन भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811