Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयो की बैठक आयोजित

0 132

 

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री केपीएस राठौर एवं संभागीय संगठन प्रभारी कांति देव सिंह ने दिया मार्गदर्शन

सी एल गौर रायसेन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयो की विशेष बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार केपीएस राठौर एवं भोपाल संभाग के भाजपा संगठन प्रभारी कांति देव सिंह ने परिचय प्राप्त करते हुए मार्गदर्शन दिया। बैठक से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए बैठक का शुभारंभ किया । इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पुष्पहार के साथ अतिथियों का स्वागत किया एवं जिला भाजपा संगठन की गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार के साथ पूरी जानकारी से अवगत कराया।

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक बूथ ही पार्टी की जान है हमारा बूथ मजबूत होगा उतनी ही पार्टी मजबूत होगी और हमें सफलता हासिल होगी जिला चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें की जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए जो जिम्मेदारी आपको दी है उसका पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पालन करें और लक्ष्य की ओर ध्यान देकर कामकाज में जुट जाए किसी भी काम में सफलता के लिए लक्ष्य को लेकर चलना जरूरी होता है जैसे महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा था कि मानव का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए कि उसे पकडने के बाद ही दम लेना है जैसे अर्जुन को उस समय चिड़िया की आंख दिख रही थी इसके सिवाए उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यकर्ता -अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन करते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़े और भारतीय जनता पार्टी की रायसेन जिले में सभी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विजय हो इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम में जुट जाना है। प्रभारी श्री राठौर ने बैठक में मौजूद जिला चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयो से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे विस्तार के साथ चर्चा की एवं पदाधिकारीयो को चुनाव संबंधी चुनाव संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

पूरे भोपाल संभाग में रायसेन बीजेपी का संगठन सबसे मजबूत- कांति देव सिंह

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयो को मार्गदर्शन देते हुए भोपाल संभाग के संगठन प्रभारी क्रांति देव सिंह ने कहा कि इस समय पूरे भोपाल संभाग में रायसेन जिले का भाजपा संगठन सबसे मजबूत स्थिति में है और आपकी जिम्मेदारी है कि इसी तरह से सक्रिय रहकर आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी मेहनत के साथ जुट जाए हमारे प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जो कार्य योजनाएं बनाकर जनता के लिए बनाई है उनका लाभ भरपूर जनता को मिल रहा है आप इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव तक संपर्क करते हुए आम जनता के लोगों को जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल करें और भाजपा के प्रत्येक बूथ लेवल के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में जन आशीर्वाद यात्रा में आमजन को जोड़ने पूरी मेहनत से कार्य में जुट जाए।


जिला चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयो को सौंपे गए दायित्व

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन प्रभारी हितानंद शर्मा, भोपाल संभाग प्रभारी कांति देव सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, मंत्री, सांसद एवं भाजपा विधायकों से विचार विमर्श एवं सहमति से जिला भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति का गठन कर पदाधिकारीयो को जो जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह को पहले ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला चुनाव प्रबंधन समिति का जिला संयोजक नियुक्त किया जा चुका है। इसके अलावा चुनाव कार्यालय प्रलेखन दस्तावेजीकरण एवं आंकड़े कार्य के लिए मोहन चक्रवर्ती, जितेश ठाकुर, सभा रैली भाषण राजनीतिक मुद्दों का चयन के लिए भूपेंद्रसिंह वर्मा, केंद्रीय नेताओं के प्रवास एवं सभाओं के लिए राजेंद्र ठाकुर, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रवास एवं सभा आयोजन के लिए वीर सिंह पटेल, प्रदेश नेता प्रवास एवं सभा के लिए कुलदीप बिश्नोई, अतिथि व्यवस्था आवास वहां भोजन व्यवस्था के लिए चंद्र कृष्ण रघुवंशी, विमानन शासकीय अनुमति कार्य के लिए राकेश तोमर, बूथ प्रबंधन के लिए रामकुमार साहू, मतदाता सूची परीक्षण नव मतदाता प्रवासी दिव्यांग मतदाता 80 वर्ष आयु सूची संपर्क कार्यक्रम के लिए दीपक पंड्या, मीडिया प्रबंधन कार्य की जिम्मेदारी पत्रकार चुन्नीलाल गौर, सोशल मीडिया डिजिटल मीडिया के लिए शुभम उपाध्याय, दूरसंचार एवं सूचना तकनीकी कार्य के लिए ब्रज विश्वकर्मा, न्यायिक एवं चुनाव आयोग संबंधी कार्य के लिए बृजेश चतुर्वेदी, युवा कार्य मोर्चा प्रकोष्ठ कार्यक्रमों के लिए जीवन सिंह पाल, महिला संबंधी कार्य व्यवस्था के लिए के लिए श्रीमती नीलम चंद्रवंशी, जातिगत सामाजिक धार्मिक व्यापारी झुग्गी बस्ती कर्मचारी यूनियन संस्कृतिक प्रावधान खेल कला एवं संवाद कार्यक्रम के लिए सुरेश ताम्रकार, सम्मेलन कार्यक्रम एवं अन्य कार्य के लिए जमना सेन, जन आशीर्वाद यात्रा के लिए सुरेंद्र तिवारी, प्रशासकीय अनुमति समन्वय कार्य के लिए राकेश तोमर, प्रवासी कार्यकर्ता विस्तारक संपर्क समन्वय के लिए दीपेंद्र पाल, लेखा कार्य के लिए शेर सिंह चौधरी, विज्ञापन प्रचार सामग्री साहित्य निर्माण प्रशासन एवं वितरण के लिए बबलू ठाकुर, संसाधनो की व्यवस्था के लिए एस मुनियन मतगणना कार्य के लिए धीरेंद्र सिंह कुशवाह को जिम्मेदारी दी गई है।

इन्हें बनाया गया विधानसभा संयोजक एवं विस्तारक

जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभा संयोजक एवं विस्तारक की नियुक्ति की गई है जिसके तहत सांची विधानसभा के लिए दातार सिंह मीणा, सिलवानी विधानसभा के लिए विष्णु रावत, उदयपुरा विधानसभा के लिए प्रहलाद लोधी, भोजपुर विधानसभा के लिए रविंद्र विजयवर्गीय को विधानसभा संयोजक बनाया गया है वहीं विस्तारक के रूप में सांची विधानसभा के लिए शिव प्रताप सिंह भदोरिया, सिलवानी विधानसभा के लिए राजकुमार पटेल, उदयपुरा विधानसभा के लिए आनंद तिवारी, भोजपुर विधानसभा के लिए अनुज दुबे तथा आकांक्षी विधानसभा प्रभारी के रूप में भगत सिंह कुशवाहा को नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811