Let’s travel together.

रोजगार गारंटी में सिलवानी जनपद का बड़ा घोटाला

0 272

 

रायसेन जिले की सिलवानी जनपद पंचायत के के ग्राम पंचायत चिचोली में रोजगार गारंटी मैं बड़ा घोटाला सामने आया है।इस मामले की शिकायत विधायक,कलेक्टर,जिला पंचायत सी ईओ को भी की गई है। शिकायतकर्ता कमलेश रघुवंशी ने बताया है कि हमारे खेत में तालाब खुदा नहीं और राशि आहरण कर ली गई है।इसकी शिकायत भी हुई लेकिन जनपद पंचायत स्तर पर जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत चिचोली के कुँअर पिपरिया में 8 हितग्राहियों के नाम से फर्जी तरीके से राशि का हरण किया गया है ,बलवंत सिंह, तारा वाई पत्नी हरिराम, राजा पिता संतोष,कविता वाई पत्नी संतोष, गोविंद सिंह पिता लालचंद,नरेश पिता भगवत सिंह ,भागीरथ पिता कमलेश सिंह ,राघवेंद्र पिता ब्रजकिशोर यह सारे हितग्राहियों के नाम से राशि का आहरण किया गया।
चेक डैम, मेढ़ बंधान,नाडेप सांसद निधि से 10लाख की कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य नहीं किया गया और राशि आहरण कर ली गई हैं।
पूर्व में भी यह ग्राम पंचायत सुर्ख़ियो में रही है।पिछले सरपंच के कार्यकाल में एक प्राइवेट व्यक्ति पर पंचायत चलाने के आरोप लगे है।
इसी की खबरों को लेकर पत्रकारों से भी अनबन हुई। और बात थाने तक पहुंच गई थी उस वक्त पंचायत चलाने वाले व्यक्ति के ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811