Let’s travel together.

धरसीवा में असंजस की स्थिति अंततः अनिता शर्मा के नाम पर लग सकती है मोहर

0 927

-टिकिट कटा तो भाजपा को मिल सकता है मुद्दा
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण सोने की चिड़िया मानी जाने वाली धरसीवा विधानसभा में कांग्रेस किसे टिकिट देगी इसे लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है लेकिन ऐंसी संभावना है कि अंततः कांग्रेस अनिता योगेंद्र शर्मा के नाम पर मोहर लगा सकती है इसके ओर भी कई कारण हैं जिनमे प्रमुख है कि यदि अनिता शर्मा का टिकिट काटा गया तो भाजपा को पूरे छत्तीसगढ़ में बैठे बिठाए एक मुद्दा हाथ लग जायेगा।
धरसीवा को लेकर अभी तक भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं हालांकि दिग्गज भाजपाइयों से लेकर पड़ोसी राज्यों के भाजपा विधायक भी धरसीवा में लगातार सक्रिय रहकर जनता से घर घर जाकर संपर्क कर चुके हैं जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो कांग्रेस की बर्तमान विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ प्लस पॉइंट यह है कि उन्होंने भाजपा के तीन बार लगातार विजयी रहे केंद्रीय नेताओ से जुड़े भाजपा के सबसे सक्रिय विधायक को बीस हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी 2018 में जीतने के बाद वह विधानसभा की एक भी कार्यवाही में अनुपस्थित नहीं रही न ही उन्होंने कभी अपने क्षेत्र को छोड़ा वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता में एक अलग ही छवि बनाई हैं लेकिन कई जगह ऐंसी भी स्थिति बनी की अचछे काम के चक्कर मे उन्हें कार्यकर्ताओ की आंतरिक नाराजी भी झेलनी पड़ी बाबजूद वह जनता में एक जनसेवक की भूमिका निभाने में कामयाब रही हैं ।

झीरम नक्सली हमले में शहीद हुए थे पति
कांग्रेस विधायक श्रीमती अनिता शर्मा के पति योगेंद्र शर्मा धरसीवा क्षेत्र के कद्दावर नेता थे और तत्कालीन पीसीसी चीफ नन्दकुमार पटेल के करीबी भी थे क्षेत्र के बेरोजगारों को उधोगो में रोजगार से लगाने उन्हें आगे बढाने में ओर उधोगो में स्थानियो को ही प्राथमिकता दिलाने में वह सदैव सक्रिय व सफल रहे उनसे जुड़कर कई लोग ऐंसे भी हैं जिनके पास कभी सायकिल नहीं थी और वह ट्रकों के मालिक बन गए क्योकि उधोगो से जुड़कर उन्हें काम धंधे मिले वह ग्रामीण युवाओं खेल प्रेमियों के भी चहेते नेता थे उनके नाम पर योगेंद्र नगर नामक गाँव की स्थापना भी उन्होंने की थी 2013 के विधानसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी धरसीवा से तय मानी जा रही थी लेकिन उसी साल 25 मई को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमला हुआ जिसमें पीसीसी चीफ नन्दकुमार पटेल उनके पुत्र एवं महेंद्र कर्मा सहित कई नेता शहीद हुए उन्ही में धरसीवा के कद्दावर कांग्रेस नेता योगेंद्र शर्मा भी शहीद हुए प्रदेशभर के साथ धरसीवा मे भी शोक की लहर दौड़ गई उनकी मौत के बाद ही उनकी पत्नि अनिता शर्मा को पार्टी ने टिकिट दिया लेकिन पति के जाने के गम में डूबी अनिता शर्मा जो राजनीतिक हथकण्डे जानती तक नहीं थी उन्हें क्षेत्र का भरपूर समर्थन मिला लेकिन मतगणना में शुरू से आगे रहने के बाबजूद अंतिम दौर की गणना में लगभग 2000 वोट से चुनाव हार गई पार्टी ने फिर 2018 में उनके नाम पर फिर मोहर लगाई लेकिन इस बार उन्होंने बीस हजार से अधिक वोटों से भाजपा के प्रत्याशी को हराकर भाजपा के गढ़ को ध्वस्त कर दिया और विधायक बनने के बाद क्षेत्र में सक्रिय रहकर क्षेत्र के विकास में लगी रहीं बीते चुनाव की तरह इस बार भी कई दावेदार टिकिट की दावेदारी किये हैं दावेदारी करने वाले भी कांग्रेस के जमीनी नेता हैं जो टिकिट की दौड़ में शामिल हैं उन्हें तो किसी तरह पार्टी मना लेकिन जनता को कैंसे मनाएगी यह सोचने वाली बात है।
भाजपा को मिल जायेगा मुद्दा
बैसे तो अनिता योगेंद्र शर्मा की अंतिम समय तक उम्मीदवारी तय मानी जा रही है फिर भी यदि किन्ही कारणों से पार्टी उनका टिकिट काटती है तो यह भाजपा के लिए प्रदेशभर में एक बढ़िया मुद्दा हॉगा जिसके सहारे भाजपा कई विधानसभा में अपनी नैया पार लगा सकती है इसलिए कांग्रेस सँभवतः इतना बड़ा रिस्क न ले और अनिता योगेंद्र शर्मा को ही उम्मीदवार बनाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811