Let’s travel together.

श्रावण के अंतिम सोमवार को सवा लाख शिवलिंग बनाकर की पूजा-अर्चना

0 119

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में साईं बाबा मंदिर के पास गणेश कॉलोनी में भगवान शिव के द्वादश ज्योर्तिलिंग एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। इसके साथ ही महामृत्युजंय जप, हवन और महाआरती का आयोजन भी इस अवसर पर किया गया। इस पूजा से सभी संकट, अनिष्ट दूर होकर ये जीवन में सुख-शांति, वैभव, सौभाग्य साथ ही मानव धर्म के चार फलों, अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष आदि की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम का आयोजन यजमान श्रीमती हेमलता भारद्वाज पत्नी जय प्रकाश भारद्वाज विजयपुर वाले एव मुख्य कार्यकर्ता श्रीमती दीप शिखा प्रदीप शर्मा पार्षद द्वारा रखा गया जिसमे आस-पास की महिलाओं पुरुषों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। पंडित श्याम सुंदर शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया गया। महा आरती में शहर की प्रथम नगरिक न पा अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा मुख्यातिथि रही।
सवा लाख पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूजन एवं महामृत्युंजय पाठ के साथ ही सवा लाख दीप प्रज्वलित किये गए। 24 अगस्त को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो महिलाओ भक्तो ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से मिट्टी के कलश जल भरकर लाएं और शिव जी का जल अभिषेक किया ।
25 अगस्त को वान गंगा से कावर यात्रा निकाली गई बडे ही उत्साह के साथ महिलाओ ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।सोमवार को पूर्णाहुति एव भंडारा कर प्रसाद वितरण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811