Let’s travel together.

रंगपंचमी पर रायसेन जिले के भानपुर में लगा मिनी करीला मेला

0 499

रायसेन । जिले के गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुर में मां जानकी का मंदिर है जिसमें हर वर्ष रंग पंचमी के दिन लगता है मेला, हजारों की संख्या में मा जानकी के दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु और जिन भक्तों की हो जाती है मनोकामना पूरी होने पर राई नृत्य कराते है और माँ जानकी को झंडा चढ़ाते हैं ।

गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुर में मां जानकी का मंदिर है जिसे लोग छोटी करीला के नाम से भी जानते हैं रंग पंचमी के दिन इस मंदिर में मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मां जानकी के दर्शन करने पहुंचते हैं वहीं जिन लोगों की मनोकामना और मुरादे पूरी हो जाती हैं वह यहां पर महिलाओं

से राई नृत्य कराते हुए मंदिर की परिक्रमा करते हैं उसके बाद मा जानकी को झंडा भेंट करते हैं।मंदिर के पुजारी ने बताया कि विगत 25 वर्षों से यह मेला लगता चला आ रहा है जिसमें हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है और मां जानकी का आशीर्वाद लेने लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

बहीं नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि मां जानकी के मंदिर में जिस भक्त की जो भी मुराद पूरी हो जाती है उसकी खुशी में लोग यहां राई निर्त्य करते है इस राई नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूर-दूर से आज रंग पंचमी के दिन यहां पहुंचते हैं।बहीं कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर करीला मेला शुरू हुआ है जिसमें हजारों की संख्या में भक्त इस मंदिर में पहुंच रहे हैं वैसे इस मंदिर को छोटी करीला के नाम से भी जाना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811