अनुराग शर्मा सीहोर
बिलकिसगंज में शुक्रवार बिलकिसगंज जोड़ पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय बिलकिसगंज निवासी शुभम विश्वकर्मा अपनी बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। नतीजतन बाइक सवार युवक शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता ब्रजेश पटेल और तहसीलदार श्री नायक मौके पर पहुंच गए थे। हालात पट काबू रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।