माता के भक्त रविवार को करेंगे माता वैष्णोदेवी के दर्शन
रायसेन । माता वैष्णो देवी यात्रा पर माता के भक्तों का 50 सदस्यीय जत्था श्री हनुमान मंदिर पाटन देव रायसेन से शुक्रवार दोपहर रवाना हुआ । माता वैष्णो देवी यात्रा दर्शन का यह 27 वा वर्ष है। माता वैष्णो देवी यात्रा सन 1997 से लगातार जारी है ।
माता वैष्णो देवी यात्रा के जत्थे का श्री हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर राजू भैया एवं अशोक सोनी पत्रकार ने फूल माला पहनाकर रवाना किया।
माता वैष्णोदेवी यात्रा में शामिल माता के भक्तों ने बताया कि मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से विदिशा रेलवे स्टेशन से हम सभी यात्री रवाना हुए हैं शनिवार की शाम यात्री कटरा पहुंचेंगे और कटरा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह त्रिकूट पर्वत पर पदयात्रा माता वैष्णोदेवी के भवन की ओर रवाना होगी रविवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे ।
माता वैष्णो देवी यात्रा में तिलक शाक्या पत्रकार, खुमान सिंह कुशवाह, ठाकुर सिंह कुशवाह, भप्पा कुशवाह, मलखान सिंह रावत, बबलू वर्मा, राजू सोनी, सुरेश कुशवाहा, जीतू कुशवाह, सोनू कुशवाह, नीलेश कुशवाह, रामसेवक आठया, पूरन सिंह यादव, श्रीमती कामनी शाक्या , गुड्डी बाई कुशवाह, अमनी बाई शाक्या, विपता बाई सहित महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग रायसेन, पाटनदेव, खरगावाली, गंजबासौदा के माता के भक्तगण शामिल है ।