Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0 169

• ‘भारत एक राष्ट्र के रूप में स्वयं से प्रकाशमान है’
• ‘विश्व के बदलाव में अब भारत की भी भूमिका है’
• ‘विश्व भारत की ओर देख रहा है’

सांची रायसेन।सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञानअध्ययन विश्वविद्यालय में देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने झंडा फहराया।

इस मौके पर प्रो. नवीन कुमार मेहता ने कहा कि सभी को चाहिए कि प्रत्येक कार्य को अंतर्मन से करें ताकि वह कार्य पूर्ण हो सके।
उनका कहना था कि स्वानुशासन ही व्यक्ति को महान बनाता है। प्रो. मेहता का कहना था कि राष्ट्र और देश में शाब्दिक फर्क होता है, राष्ट्र व्यापक है और स्वयं से प्रकाशमान है जबकि देश की सीमा होती है। उन्होंने कहा कि भारत एक राष्ट्र के रूप में स्वयं से ही प्रकाशमान है।


सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हम अंग्रेज़ों की गुलामी से स्वाधीन तो हो गए हैं लेकिन अभी स्वतंत्र होना बाकी है। उन्होंने कहा कि विश्व में कई बदलाव हो रहे हैं और आज भारत विश्व की भू-राजनीति में, भू-आर्थिकता में (Geo Politics & Geo Economics) में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और शक्तिशाली है तथा अब हमारी भूमिका देखने वालों की नहीं रही है बल्कि विश्व के अन्य देश अब भारत की ओर देख रहे हैं।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों व शिक्षकों ने देशभक्ति में डूबी कई कविताएं प्रस्तुत कीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811