उदयपुरा रायसेन। स्थानीय लक्ष्य पब्लिक स्कूल सिलारी में अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन की साप्ताहिक बैठक रखी गई जिसमे सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।
तहसील अध्यक्ष मिथलेश मेहरा ने कहा की समाज में कुरूतियो को दूर किया जाएगा मेहरा समाज के लोग वर्षो से राजस्व विभाग में चौकी दार के पदों पर सेवाए दे रहे है ।युवाओं को शिक्षित होकर देश हित के लिए कार्य करना होगा ,नशे से दूरी बनाकर रखना होगा ,बेटी है तो कल है के नारे पर कार्य करना होगा हमे समाज के हित के साथ हर वर्ग का भी सहयोग करना है गांधी जी ने जो सपना देखा था उन सपनों को पूरा करने के लिए राष्ट्र हित लिए समर्पित कार्य करने का संकल्प लेना होगा ।बैठक में मुख्य रूप से एड,मिथलेश मेहरा,रेवाराम मेहरा,गोवर्धन मेहरा,विनोद मेहरा,प्रेम नारायण मेहरा,हेमराज मेहरा , पुरषोत्तम मेहरा,नरेश मेहरा, नवनीत मेहरा,आदि शामिल थे ।